Udayprabhat
Entertainmentराजनीतिराज्य

चिराग और कंगना 13 साल पहले बॉलीवुड मूवी में काम कर चुके हैं

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद चिराग पासवान और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों के बीच गजब केमिस्ट्री दिख रही है। ये वीडियो संसद भवन का है।    चिराग और कंगना 13 साल पहले बॉलीवुड मूवी में काम कर चुके हैं। अब दोनों चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं।

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत सुर्खियों में बनी हुई हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी आजकल चर्चा में हैं। चिराग और कंगना 13 साल पहले एक मूवी में नजर आए थे। अब एक बार फिर दोनों की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली है।  कंगना और चिराग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो संसद भवन का है। चिराग बिहार की हाजीपुर से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। नवनिर्वाचित दोनों सांसद संसद भवन पहुंचे थे। इसी दौरान कंगना और चिराग की गर्मजोशी से मुलाकत हुई।
चिराग पासवान अपनी डेब्यू फिल्म में कंगना रनौत के साथ काम कर चुके हैं। 13 साल पहले दोनों की फिल्म आई थी- मिले ना मिले हम। कंगना इसमें लीड एक्ट्रेस थीं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई थी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना और चिराग एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। फिर कुछ देर आपस में बात करते हैं। इसके बाद ताली मारते हैं और हंसते हैं। फिर हाथ थामे हुए दोनों सांसद संसद के अंदर चले जाते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। कई नेटिजन दोनों सांसदों के बीच रोमांटिक एंगल भी निकाल रहे हैं।

Leave a Comment