राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारतीय नौसेना में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े जासूसी मामले में एक और व्यक्ति के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया। इस मामले में अमन सलीम शेख मुख्य आरोपी है जिसमें पाकिस्तानी एजेंटों द्वारा भारतीय नौसेना कर्मियों को हनी-ट्रैप में फंसाकर रक्षा प्रतिष्ठानों के बारे में गुप्त जानकारी जुटाने की साजिश शामिल है। इस मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आधिकारिक बयान में शुक्रवार को बताया गया कि एनआइए ने रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं जुटाने के लिए भारतीय नौसेना के जवानों को हनीट्रैप में फंसाने की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एक प्रमुख आरोपित अमान सलीम शेख के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें कहा गया है कि आतंकवाद रोधी एजेंसी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एनआइए की विशेष अदालत में गुरुवार को शेख के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया।
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों की खुफिया जानकारियां हासिल करने के लिए भारतीय नौसेना के जवानों को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रच रही है। इससे जुड़े विशाखापत्तनम जासूसी मामले में अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने मुंबई के निवासी अमान सलीम शेख के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है
एनआइए ने मुंबई में पिछले साल 20 नवंबर को अमान सलीम शेख को गिरफ्तार किया था। शेख समेत मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपितों की कुल संख्या तीन हो गई है। दो फरार पाकिस्तानी गुर्गों सहित कुल चार लोगों के खिलाफ एनआइए पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। पिछले साल छह नवंबर को एनआइए ने दो अन्य आरोपितों मनमोहन सुरेंद्र पांडा और अल्वेन के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया था।
previous post
