Udayprabhat
एजुकेशनदेशराज्य

सीबीआई की टीम ने वडोदरा के स्थानीय पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की

नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं की जांच के लिए सीबीआई टीम अब गुजरात के शहर गोधरा पहुंची है। सीबीआई ने रविवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत एक नई प्राथमिकी दर्ज की। सीबीआई की टीम ने वडोदरा के स्थानीय पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की है। बता दें कि पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। पंचमहल के पुलिस अधीक्षक हिमांशु सोलंकी ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक टीम गोधरा पहुंची और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच के लिए उन्हें हरसंभव सहायता देंगे।
नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी के बीच सीबीआई की एक टीम जांच के लिए सोमवार को गुजरात के गोधरा शहर पहुंची। दरअसल, गोधरा पुलिस ने 8 मई को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया था। इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने 27 कैंडिडेट्स से 10-10 लाख रुपये लेकर नीट-यूजी परीक्षा पास कराने में मदद करने की कोशिश की थी।

पेपर लीक के दावों की जांच के लिए छात्रों द्वारा देश भर में किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों और मुकदमों के बीच सीबीआई ने रविवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत एक नई प्राथमिकी दर्ज की। गुजरात के गृह विभाग ने रविवार को राज्य पुलिस द्वारा दर्ज किए गए NEET-UG पेपर लीक के मामलों को सीबीआई को सौंपने के लिए एक अधिसूचना जारी की, जिससे केंद्रीय एजेंसी के लिए जांच का रास्ता साफ हो गया।

Leave a Comment