Udayprabhat
weatherदेश

देश के कई हिस्सों में बदल रहा मौसम का मिजाज

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। खासकर उत्तर भारत के राज्यों में मौसम में काफी तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जून महीने के अंतिम पड़ाव में बिहार और मध्य प्रदेश में मानसून ने एंट्री ले ली है। वहीं भीषण गर्मी से झुलस रही दिल्ली के कुछ इलाकों में सोमवार को तेज बारिश हुई।मौसम विभाग की मानें तो 24 जून यानी आज उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कहीं कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही 25 जून को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश होने के आसार हैं। प्रयागराज (इलाहाबाद) में 40.7℃, फतेहगढ़ में 40.4℃, आगरा ताज में 40.2℃, उरई में 40.8℃, बस्ती में 40℃ और लखनऊ में 39.8℃ तापमान दर्ज किया जा रहा है।
पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में हीटवेव की संभावना है, लेकिन यह बहुत परेशान नहीं करेगी। 27 जून तक यहां ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीतें दिनों में भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। कहीं-कहीं यूपी में बारिश और गर्मी दोनों का सिलसिला जारी है। वहीं, कहीं तेज बारिश हो रही है। राजधानी लखनऊ में भी सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद आने वाले दिनों में तेज बारिश हो सकती है हमेशा से दिल्ली में मानसून 30 जून तक आता है, लेकिन ताजा मौसम को देखते हुए इस बार दिल्ली में मॉनसून 30 जून से पहले आ सकता है। मौसम विभाग ने कहा, ” दिल्ली-एनसीआर में आगे कुछ दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कई राज्यों में बारिश को लेकर IMD का Red, Orange Alert IMD Update | आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन ने सोमवार को कहा, “हमें उम्मीद है कि अगले 3-4 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में मानसून आगे बढ़ेगा। हल्की आंधी जारी रहेगी। लू की स्थिति में काफी कमी आई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार से अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति की सूचना मिलने की संभावना है…मानसून की अग्रिम रेखा वाले क्षेत्रों में बिजली गिरना एक बड़ी समस्या है…।” वहीं, दिल्ली में मौसम की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा, “हमें दिल्ली में तापमान में मामूली वृद्धि की उम्मीद है…लू की स्थिति की उम्मीद नहीं है…अगले 3-4 दिनों में हल्की आंधी आ सकती है”

Leave a Comment