Udayprabhat
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

हाथ में रस्सी बांधकर की मारपीट

बाग में गए युवक के हाथ बांधकर पीटने का आरोप
वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया प्रशासन

रिहाना पत्नी शानू ने 24 मई को पुलिस को तहरीर दी जिसमे बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र 24 मई को बुडरन मार्ग स्थित आम के बाग से मिट्टी लेने के लिए गया था। सादिक, शाहिद उर्फ साजिद निवासी मोहल्ला सफियाबाद और फहीम मोहल्ला चौधरियान ने उसके पुत्र को पकड़ लिया और हाथ में रस्सी बांधकर मारपीट की। जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि किशोर बाग से आम तोड़ रहा था।
मंगलवार को पूरे मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोर की मां ने बताया कि जब उसको घटना की जानकारी हुई तो वह बाग में पहुंची और अपने बच्चे को छोड़ने की गुहार लगाई। युवकों ने कहा कि इसने आम तोड़े हैं और जब तक हर्जाना नहीं मिलेगा, वह इसे नहीं छोड़ेंगे। आरोप है कि महिला अपने घर गई और अपने घर से कुछ पैसे लाकर पुत्र को बंधकमुक्त कराया था।

Leave a Comment