Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

105 वर्ष पूर्ण कर बलचरन सिंह चौहान का स्वर्गवास

105 वर्ष पूर्ण कर बलचरन सिंह चौहान का स्वर्गवास

कल शाम लगभग 4 बजे बलचरन सिंह चौहान का स्वर्गवास हो गया। स्वर्गवास का पता चलते ही शेरकोट नगर में शोक की लहर दौड़ गई । बलचरन सिंह चौहान बहुत ही सज्जन सुशील एवं सामाजिक व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में लोगों के साथ भाईचारा रखते थे। इतना ही नहीं बलचरन सिंह चौहान अपने समाज में अच्छी छवि तथा लोगों के फैसले भी करते थे। बलचरन सिंह जी की आठ संताने हैं। जिसमें पांच पुत्र तीन बेटियां हैं। पुत्र और बेटियां सब विवाहित हैं। बलचरन सिंह नाती पोती वाले थे। बलचरन सिंह चौहान जी की अंतिम यात्रा में सैकड़ो लोग रहे। बलचरन सिंह चौहान का जी अंतिम संस्कार गंगा बिजनौर रावली घाट पर किया गया।

Leave a Comment