Udayprabhat
accidentउत्तर प्रदेशराज्य

मकान में आग लगने से लाखो का नुकसान
पड़ोसियों ने सोए हुए युवक को दरवाजा तोड़कर निकाला

बिजनौर ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित फसीउद्दीन के मकान में अचानक आग लग गई। फसीउद्दीन रामपुर में फायर पुलिस मे सेवा करते है। उनके मकान में उनका 22 वर्ष का पुत्र उबैद सो रहा था। अचानक मौहल्ले के लोगों ने साढ़े बारह बजे मकान से धुएं को निकलते देखा तो लोग मकान की ओर दौड़ पड़े । कमरे का दरवाजा जोर जोर से पीटने के बाद उबैद कमरे से बाहर निकला। लोगो ने बताया कि मकान में आग कैसे लगी यह पता नही चल सका। कमरे में पलंग, कपड़े, कागज़ात, लैपटॉप आदि जल कर राख बन गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पड़ोस के लोगों ने एक घंटे में आग पर बमुश्किल काबू पाया ।

Leave a Comment