बिजनौर| जलीलपुर क्षेत्र में कृषि कानून बिल ( Farm Act) के विरोध को लेकर एक किसान ने अपनी 4 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को नष्ट कर दी.
बता दें कि सुनील कुमार यादव पुत्र मलखान सिंह ग्राम माहूँ ने अपने खेतों पर ट्रैक्टर (Tractor) लेकर पहुंचा और अपने गेहूं (Wheat) की फसल को नष्ट करना शुरू कर दिया। जिसे देखकर आस-पास काम कर रहे लोग सुनील कुमार के पास पहुंचे। लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानते हुए अपने खेत में गेहूं की लहराती हुई फसल को कुछ ही घंटों में तबाह कर दिया ।
किसान ने कहा कि जब तक मोदी सरकार (Modi Government) कृषि बिल को वापस नहीं लेती, तब तक इसी तरह से विरोध करते रहेंगे। बताया कि तीनों कृषि कानून वापस हो, एमएसपी (MSP) पर सरकार कानून बनाए, गन्ने का पेमेंट समय पर किया जाए। केंद्र सरकार ने किसानों को बेरोजगार कर दिया है किसानों को बर्बाद कर दिया है अब हमारी जमीनों पर सरकार निगाहें लगाकर बैठी है जो पूंजीपतियों के हाथ में चली जाएगी।
http://udayprabhat.co.in/lamp-ceremony-celebrated-in-gairsain-at-occasion-of-first-anniversary-of-summer-capitol-gairsain/
