उदय प्रभात संवाददाता
ऋषिकेश| जंगल से निकल एक हाथी आज सुबह ऋषिकेश शहर में आ गया. मुख्य हाईवे सड़क पर हाथी को टहलता देख लोगों के होश उड़ गए. काफी देर तक सड़क में हाथी चहलकदमी करता रहा.
मुख्य हाईवे पर साईं घाट के समीप एक हाथी गलियों से निकलता हुआ सड़क पर आ गया. हाथी को देख लोग इधर-उधर भागने लगे. कई लोग तो समझ ही नहीं पाए कि उनके सामने हाथी आ रहा है. किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई. कई लोग हाथी को अपने मोबाइल में कैद करते रहे.
हालांकि हाथी क्षेत्र में कई बार आता जाता रहा है लेकिन अधिकतर वह रात्रि के समय ही आता है. आज हाथी पूरे उजाले में घूमता रहा.
http://udayprabhat.co.in/farmer-run-over-tractor-on-wheat-crop-to-protest-against-new-farm-laws/
