Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

घर आग लगी आग से लाखों का माल स्वाहा, पीड़ित ने की मुआवजे की मांग

 

बिजनौर। जलीलपुर क्षेत्र के गाँव पहाड़पुर खुर्द में बीती रात एक घर में रखे टेंट के सामान में अचानक आग लगने से लगभग 11 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। रात्रि में ही फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नही पहुंची। जिसके चलते ग्रामीणों में तीव्र रोष है।
आपको बता दें कि जलीलपुर क्षेत्र के गांव पहाड़पुर खुर्द निवासी काविंद्र सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह का घर गांव के बाहर मेन रोड पर स्थित है। जहां पर उन्होंने पिछले 5 वर्षों से घर में ही टेंट का काम कर रखा है। कविंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने कमरे में सोये हुए थे। जब वह सो रहे थे तो उन्हें कुछ जलने की तीव्र दुर्गंध आने लगी। जब वह उठे तो अचानक से आग की लपटों को देखकर कविंद्र सिंह के होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचा दिया शोर सुनकर सैंकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने रात्री में ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी को फोन किया। लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड की कोई भी गाड़ी मौके पर नही पहुची। ग्रामीणों ने ही बामुश्किल आग पर पानी डालकर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
पीड़ित के अनुसार लगभग दस, गयारह लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि आग में से लपटे उठ रही थी। कमरे की छत सीमेंट की चादर से बनी हुई थी जो आग में जलकर राख हो गई। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों को सड़क की ओर से एक दुकान में दीवार को तोड़ना पड़ा तब जाकर उसके अंदर पानी डाला और आग पर काबू पाया गया। आग में सब कुछ स्वाहा हो जाने के बाद पीड़ित सड़क पर आ गया है , जिसके चलते पीड़ित ने शासन – प्रशासन से मुआवजा की मांग की।

http://udayprabhat.co.in/weather-update-uttarakhand-gets-fresh-snowfall-in-hill-areas-rains-in-plain-from-early-morning/

 

Leave a Comment