Udayprabhat
राज्यसुर्खियां

उत्तराखंड त्रासदी : लापता 136 लोगों के डेथ सर्टिफिकेट जारी करेगी सरकार

देहरादून| ऋषिगंगा (Rishiganga) की आपदा के बाद से तपोवन सुरंग (Tapovan Tunnel) और बैराज साइट से मलबा हटाने का कार्य जारी है लेकिन अब तक बरामद शव और लापता लोगों के लिए सरकार मृत प्रमाण पत्र (Death Certificate) जारी कर देगी.  

हालांकि बचाव(Rescue) का कार्य जारी है लेकिन बार-बार सुरंग में हो रहा पानी का रिसाव बचाव कार्य में बाधा पैदा कर रहा है. मृत प्रमाण पत्र जारी करने के लिए केंद्र सरकार  (Center Government) ने अनुमति दे दी है.

लैंसडॉन में अभी से टिकट की जोड़-तोड़ में लगी महिला कांग्रेस, पुरुष दावेदार खामोश

प्रमाण पत्र तीन श्रेणियों में जारी होंगे। पहली श्रेणी उत्तराखंड निवासियों की है, दूसरी राज्य से बाहर के लोगों और तीसरी पर्यटक श्रेणी है.

बता दें कि 68 शव और 28 मानव अंग बरामद हो चुके हैं, 136 लोग अभी भी लापता हैं. एनडीआरएफ का कहना है कि सुरंग में 171 मीटर तक खुदाई हो चुकी है. यहां एनडीआरएफ(NDRF) के जवानों का लापता लोगों को ढूंढने के लिए विभिन्न स्थानों पर अभियान जारी है. रैणी में भी ऋषि गंगा के दोनों ओर मलबे में लापता की खोजबीन की जा रही है. तपोवन सुरंग से पानी का रिसाव लगातार जारी है, जिससे मलबा हटाने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है. पानी की निकासी के लिए तीन पंप मशीनें लगाई गई हैं.

बढ़े पैट्रोल के दामों पर कांग्रेस का जमकर विरोेध, पूर्व विधायक ने कहा – देश में रंगा-बिल्ला की सरकार

 

http://udayprabhat.co.in/upnal-employees-continue-their-protest-for-second-day-demanding-equal-salary-and-permanent-position-in-job/

Leave a Comment