Udayprabhat
uttrakhandराज्य

सतपाल महाराज ने दिये लोक कलाकारों के लम्बित बिलों के शीघ्र भुगतान के आदेश

देहरादून| संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने आज प्रदेश के लोक कलाकारों को बडी राहत देते हुए महानिदेशक संस्कृति को आदेशित किया है कि विभाग तत्काल उनके यात्रा बिलों का भुगतान करे.

लैंसडॉन में अभी से टिकट की जोड़-तोड़ में लगी महिला कांग्रेस, पुरुष दावेदार खामोश

 संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग के महानिदेशक आशीष चौहान को मौखिक निर्देश देते हुए लोक कलाकारों के मानदेय सहित सभी प्रकार के यात्रा बिलों के तत्काल भुगतान करने के निर्देश देते हुए कहा है कि लोक कलाकारों के 2019-20 तक के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और यात्रा बिलों का पूर्ण भुगतान कर दिया जाए.

महाराज ने कहा कि कोविड काल में लोक कलाकारों की आर्थिक स्थिति पर भी काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. इसलिए उनके पिछले सभी देयकों का भुगतान कर दिया जाये. इतना ही नहीं संस्कृति मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश के लोक कलाकारों की ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए भी संस्कृति विभाग एक मंच तैयार करे.

 

http://udayprabhat.co.in/highlights-hindi-news-government-will-issue-death-certificate-to-missing-people-in-uttarakhand-tragedy/

Leave a Comment