- सुंदर वाली में उन्नतीस बिघा का प्रशासन (Administration) ने किया था पट्टा लेकिन उससे दोगुने स्थान से हुआ खनन (Mining)
- गांव के बीचों बीच भरे हुए डंपरों ने सड़क को किया क्षति ग्रस्त
- ग्रामीणों ने रास्ता रोक किया हंगामा
- अन्य कई जगहों पर हो रहे अवैध खनन पर खनन अधिकारी की ओर से कोई जवाब नही !
बिजनौर/बढ़ापुर| सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुये बढ़ापुर और रायपुर में खो नदी का सीना चीरकर रेत बजरी व मिट्टी का अवैध रूप खनन (Mining) किया जा रहा है। इस अवैध कार्य को कथित तौर पर पुलिस (Police) व सत्ताधारी पार्टी (Ruling Party) के लोग करा रहे है।
रायपुर क्षेत्र (Raipur Area) के सुंदर वाली 29 बीघा छः महीने का पट्टा हुआ वहाँ पर पचास बीघा से ज्यादा जमीन पर खनन हो रहा है। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने खनन से भरे ओवर लोडिंग डम्पर (Overloaded dumper) रोककर जाम लगा दिया।
खो नदी (Kho River) के एक ओर बढ़ापुर थाना क्षेत्र तो दूसरी ओर रायपुर थाना क्षेत्र पड़ता है। टांडा माईदास (tanda maidas) के ग्रामीणों का कहना कि गांव के बीचों बीच होकर गुजर रहे डम्परों की वजह से सड़क पूरी तरह छति ग्रस्त हो चुकी है. सड़क पर दो फीट गार जम गई है। जिस कारण बच्चों व किसानों को जंगल से पशुओं के लिए चारा लाने में दिक्कत हो रही है। स्कूली बच्चे भी पैदल नहीं जा सकते ओवर लोडिंग डम्परों की वजह से किसी भी अनहोनी का खतरा बना रहता है।
http://udayprabhat.co.in/viral-video-highlights-india-army-soldiers-said-ye-hum-hain-from-border-netizen-called-it-best-version-of-pawri-ho-rhi-hai/
ग्रामीणों की मांग है कि खनन से भरे ओवर लोडिंग डम्परों को किसी अन्य रास्ते से निकला जाना चाहिए. जाम लगा रहे ग्रामीण विमला देवी मोहम्मद ताहिर धनीराम सैनी राजेन्द्र सैनी साजिद इकबाल अहमद विक्की कुमार रशीद अहमद आदि ग्रामीणों बताया कि हमने खनन ठेकेदार से कई बार गुहार लगाई कि ओवर लोडिंग डम्परों से पिछले दिनों मोटरसाइकिल सवार दो जीजा साले की एक्सीडेंट वजह मौत हो गई थी और अब भी ग्रामीणों की जान का खतरा बना रहता है।
वहीं बढ़ापुर में खो नदी में ग्राम सारँगवाला,शाहलीपुर कोटरा,जहांनाबाद खोबड़ा में अवैध खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ कई दर्जन ट्रेक्टर ट्रॉली बैल बुग्गियों में रेत व बालू का खनन काफी समय से हो रहा है। खन्ना पुलिस व सत्ता धारी पार्टी के कुछ दबंग लोग करा रहे हैं। इस संबंध में खनन अधिकारी ब्रजेश गौतम ने बताया कि सुंदर वाली में 29 बीघा का छ माह का पट्टा हुआ है। लेकिन अन्य जगह व बढ़ापुर में हो रहे अवैध खनन के बारे में पूछे जाने पर संतुष्ट जवाब नहीं दे सके।
http://udayprabhat.co.in/hindi-news-brother-in-law-raped-women-while-putting-knife-on-her-daughetr/
