Udayprabhat
एजुकेशनदेशराज्य

 JEE एडवांस 2024 रिस्पॉन्स शीट जारी

देश भर के विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में इस साल यूजी कोर्सेस में दाखिले के लिए IIT मद्रास द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (उच्च) 2024 दे चुके स्टूडेंट्स द्वारा मार्क किए गए उत्तरों वाली रिस्पॉन्स शीट आज यानी शुक्रवार, 31 मई को जारी की जानी है। संस्थान द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार स्टूडेंटे्स अपनी रिस्पॉन्स शीट को आज शाम 5 बजे से डाउनलोड कर सकेंगेस्टूडेंट्स को अपनी JEE Advanced 2024 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर एक्टिव किए वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नए पेज पर स्टूडेंट्स अपनी लॉग-इन आइडी व पासवर्ड की डिटेल भरकर सबमिट करके अपना रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे। IIT मद्रास ने जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया था।दूसरी तरफ, उम्मीदवारों से प्राप्त हुई आपत्तियों की समीक्षा सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों से कराए जाने के बाद IIT मद्रास द्वारा JEE एडवांस 2024 परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके लिए संस्थान ने 9 जून की तिथि निर्धारित की है।
JEE एडवांस 2024 रिस्पॉन्स शीट जारी किए जाने के बाद IIT मद्रास द्वारा पूछे गए प्रश्नों के लिए आंसर-की जारी किए जाएंगे। घोषित कार्यक्रम के अनुसार स्टूडेंट्स आंसर-की को 2 जून से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही संस्थान द्वारा छात्र-छात्राओं से उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इन आपत्तियों को स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करके दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति दर्ज कराने के लिए आखिरी तारीख 3 जून निर्धारित की गई है।
स्टूडेंट्स को अपनी JEE Advanced 2024 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, jeeadv.ac.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर एक्टिव किए वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नए पेज पर स्टूडेंट्स अपनी लॉग-इन आइडी व पासवर्ड की डिटेल भरकर सबमिट करके अपना रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।  IIT मद्रास ने जेईई एडवांस 2024 परीक्षा का आयोजन हाल ही में 26 मई को किया था। परीक्षा के आयोजन के दिन ही संस्थान द्वारा परीक्षा के क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए। इसके बाद अब स्टूडेंट्स की रिस्पॉन्स शीट जारी हो रही है।

Leave a Comment