Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

पीएम आवास योजना में बन रहे मकान की नींव भरने के दौरान दीवार गिरने से मासूम की मौत

बिजनौर| थाना नूरपुर क्षेत्र के ग्राम राजा का ताजपुर के निकटवर्ती ग्राम गुनियाखेड़ी में लोकेश कुमार का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आया था, जिस जगह मकान बनाया जा रहा था वहां पहले से कच्चा मकान बना हुआ था. जिस वक्त राजमिस्त्री नए मकान की नींव भर रहे थे, तभी अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर पड़ी जिसमें लोकेश कुमार की 8 साल की बेटी पलक दब गई और राजमिस्त्री विपिन कुमार भी दीवार के नीचे दब गया. वहां खड़े ग्रामीणों ने कच्ची दीवार के मलबे को हटाया तथा बच्ची व मिस्त्री को दीवार के नीचे से बाहर निकाला. घायल पलक को लेकर ताजपुर निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पलक को मृत घोषित कर दिया जबकि राजमिस्त्री विपिन कुमार पुत्र मूलचंद गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है.

http://udayprabhat.co.in/crime-thieves-looted-five-lakh-rupees-from-farmers-house/

 

http://udayprabhat.co.in/uttarakhand-hindi-news-valentines-day-2021-hindu-yuva-vahini-will-perform-marriage-ceremony-for-couples-on-valentine-this-year/

Leave a Comment