Udayprabhat
देश

महाराष्ट्र : भंडारा जिले के हॉस्पिटल में आग लगने से 10 नवजातों की मौत

न्यूज डेस्क| महाराष्ट्र(Maharashtra) के भंडारा जिले के हॉस्पिटल(Hospital) में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई. घटना शनिवार रात के 2 बजे हुई. भंडारा जिले के हॉस्पिंटल में जब ड्यूटी पर तैनात नर्सों ने धुआं उठता देखा तो आपाधापी में रेस्क्यू शुरू किया गया. आग नवजात बच्चों के वार्ड में लगी थी. वार्ड में एक महीने से लेकर तीन महीने तक के 17 बच्चे थे जिनमें 7 बच्चों को बचा लिया गया. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है.


घटना पर शोक जताते हुए पीएम मोदी(PM Modi) ने भी ट्वीट किया और लिखा कि यह दिल तोड़ वाली त्रासदी है. मेरी सहानुभूति पीड़त परिवारों के साथ है. हमने कई कीमती जिंदगियां खो दी. वहीं महाराष्ट्र सरकार ने घटना पर जांच के आदेश दिए हैं.

Leave a Comment