Udayprabhat
Breaking Newsदेहरादून

सरकार ने युवाओं के लिए नौकरियों का खोला पिटारा, जानें किस विभाग में निकले पद

देहारादून| उत्तराखंड(Uttarakhand) में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के जल्द रास्ते खुलने वाले हैं. विभाग त्रिवेंद्र सरकार के निर्देश के बाद नई भर्तियों की तैयारियों के लिए सक्रिय हो चुके हैं. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास पटवारी, सहायक लेखाकार और लैब असिस्टैंट के अधियाचन पहुंच चुके हैं. नई भर्तियों के नोचिफिकेशन एक महीने के अंदर जारी किए जाने की उम्मीद है.

बता दें कि तीन दिन पहले हुई बैठक में सभी विभागों को 15 दिनों में आयोग को अधियाचन भेजने के लिए कहा गया है. चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक, पटवारी के 460 पद, सहायक लेखाकार के 500 पद और प्रयोगशाला सहायकों के 300 पदों पर यह भर्तियां होंगी. सहायक लेखाकार और प्रयोगशाला सहायकों के यह पद अलग-अलग विभागों के हैं.

इन विभागों के इन पदों की अर्हता एक होने की वजह से इनकी परीक्षा भी एक ही कराई जा रही है. आयोग ने अब अलग-अलग विभागों के एक जैसे पदों के लिए एक ही भर्ती कराने का निर्णय लिया है, जिससे परीक्षायों में तेजी आयेगी। वहीं इस बार वीडीओ, वीपीडीओ के साथ ही पटवारी की भर्ती की मेरिट जिलेवार ना होकर ओवर आल बनेगी.

Leave a Comment