Udayprabhat
क्राइम

थाना रायपुर पुलिस ने पकड़ा शातिर ठग, मीडियाकर्मी बनकर लोगों से करता था ठगी

देहरादून| स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर ठग को थाना रायपुर की पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. अपराधी पिछले 6 महीने से फरार चल रहा था. पिछले साल अगस्त में गंगोत्री विहार निवासी डॉ. प्रतिमा सिंह ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी आरोपी अभय कुमार ने उनको एन.पी .पी.ए मैं असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी विज्ञप्ति दिखाकर तथा फर्जी नियुक्ति पत्र देकर सात लाख पैंतालीस हजार रुपये ठग लिए.

पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी अभय कुमार एक अखबार का पत्रकार है, इसकी आड़ मे वह लोगों से फर्जीवाड़ा करता है और लॉकडाउन के दौरान अभियुक्त ने पीड़िता को बताया कि लॉकडाउन में डॉक्टरों की बहुत आवश्यकता है. उसने खुद को जनादेश अखबार का संपादक बताया और विश्वास में लेकर एक फर्जी विज्ञप्ति दिखाकर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर वादिनी से लगभग ₹745000 हड़प लिए.
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए आदेश दिया गया था. आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निर्देशन में थानाध्यक्ष रायपुर दिलबर सिंह नेगी द्वारा टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे.

आरोपी अभय कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर 14 जनवरी की रात पुलिस टीम ने अभय के अपने घर पर होने की सूचना पाकर दबिश में उसके वसंत विहार स्थित किराए के आवास से गिरफ्तार कर दिया.

पूछताछ में अभय ने बताया कि वह पत्रकार है एवं आयुक्त के कई विभागों में आना जाना रहता है अभियुक्त ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से स्वास्थ्य सचिव के नाम का फर्जी नियुक्ति पत्र वादिनी को जारी किया था एवं नियुक्ति पत्र पर विश्वास कर वादिनी से ₹7500000 के आसपास ठगे थे अभियुक्त द्वारा इस तरह के कई लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं. पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस टीम में पल्लवी त्यागी(क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी), दिलबर नेगी (थानाध्यक्ष रायपुर), वरिष्ठ उ. नि. आशीष रावत थाना रायपुर, उ. नि. राजेन्द्र कुमार (चौकी प्रभारी मयूर विहार रायपुर), का0 नरेन्द्र, का0 महेश उनियाल, का0 आशीष शर्मा (एसओजी) शामिल रहे.

Leave a Comment