- लॉन्च के दौरान भावुक हुए पीएम मोदी
- देश भर में 3006 जगहों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े थे कोरोना वॉरियर्स
- अभियान के पहले दिन 3 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
- सारी दुनिया भारत के ‘मेड इन इंडिया’ की ओर देख रही है – पीएम
- AIIMS दिल्ली में लगाया गया कोरोनावायरस वैक्सीन का पहला शॉट
न्यूज डेस्क| आज से पूरे भारतवर्ष में कोरोनावायरस के खिलाफ सबसे बड़े अभियान की शुरुआत हो चुकी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने सुबह साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस महाअभियान को लॉन्च किया. भारत में बनी स्वदेशी वैक्सीन की खूबियां बताते हुए पीएम ने कि दुनिया आज ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन की तरफ देख रही है. आत्मनिर्भर भारत की तरफ ये भारत का बड़ा कदम है.
पीएम ने लोगों को कोविड टीकाकरण अभियान की डीटेल्स बताते हुए कहा कि पहला टीका लगने के बाद दूसरा टीका जरूर लगवाएं. कोरोना काल के दौरान हुई मुसीबतों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि मन सिहर जाता है लेकिन उस निराशा के वातावरण में कोरोना वॉरियर्स आशा का संचार कर रहे थे.
गौरतलब है कि आज पहले चरण में 3 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएंगी. पूरे देश में फंट लाइन पर कोरोना से जंग लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स को प्रथमिकता देते हुए इस अभियान को शुरू किया गया है. पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान भावुक हुए. अन्य देशों की तुलना में भारत ने जिस तरीके से कोरोना का मुकाबला किया पीएम ने उस पर गर्व किया. भारत ने इस दौरान दुनिया भर के देशों में दवाओं और जरूरी सामान की सप्लाई की.
बिल्कुल जीरो से शुरुआत करने के बाद आज विश्व को टीकाकरण अभियान में लीड करने की बात लपीएम ने कही. कहा कि दुनिया हमारे देश के अनुभव को लाभ लेगी. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हुए पीएम ने कहा कि टीकाकरण के बावजूद कोरोना से बचाव के अन्य तरीकों का ध्यान रखें.
