Udayprabhat
देहरादून

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

देहरादून| हरिद्वार के ज्वालापुर आयोजित स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स(State Union of Working Journalist) के द्विवार्षिक प्रांतीय सम्मेलन के चुनाव में निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत(Harish Rawat) ने संगठन के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है। भारत की जनता न्यायपालिका के साथ-साथ पत्रकारिता जगत के लोगों पर भी पूर्ण विश्वास रखती हैं। पत्रकारों को कई कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पत्रकार समाज का वो आईना होता है जिसमे लोग खुद की आवाज को देखते हैं। आज भारतीय मीडिया(Indian Media) में सच्चाई छुप चुकी है। वहां एंकर्स खबरों को पढ़ने की बजाय चिल्ला-चोट अधिक करते है। उसका असर ना तो पैनेलिस्ट पर पड़ता है और ना ही जनता पर। पत्रकारों को हमेशा निष्पक्ष भाव के साथ अपना कार्य करना चाहिए। साथ ही ईमानदारी के साथ जमीनी पत्रकारिता को मजबूती देनी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने चुने गए सभी सदस्यों को उनके आगामी कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव आफाक अली व समाजसेवी विशाल गर्ग ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज को आईना दिखाने का काम करता है। पत्रकार को निर्भीक होकर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को अंजाम देना चाहिए।

Leave a Comment