बिजनौर| कृषि कानूनों(New Farm Laws) को वापस कराने के लिए जहां एक ओर किसान संगठन लामबद्ध है, जो सरकार के खिलाफ लालकिले तक पहुंच गए और कानून को वापस करने के लिए देश की राजधानी में जमकर बवाल हुआ, वहीं अब खुले मंच से ग्रामीण किसानों का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार का विरोध कर रहे है. इतना ही नहीं अब तो गावों में भाजपा सरकार(BJP Government) के समर्थकों व नेताओ के आने पर पाबंदी तक लगा दी गई है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद बिजनौर के ग्राम रशीदपुर गढ़ी में किसानो के समर्थन में उतरे ग्रामीणो ने जगह जगह बैनर चस्पा कर दिए। जिसमे बड़े बड़े अक्षरों में साफ तौर पर लिखा है कि इस गांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं का आना सख्त मना है। गांव में आने वाले बीजेपी समर्थक , नेता और मंत्री अपनी जान माल की हानि के स्वयं जिम्मेदार होंगे। उधर दीवारों पर चस्पा हुए इन पोस्टरों के सोशल मीडिया पर वायरल(Viral) होते ही बीजेपी समर्थकों सहित नेताओ में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद बीजेपी के नेताओ से यह विरोध न तो उगलते ही बन रहा है और न ही निगलते बन रहा है। जिसके कारण कोई भी नेता कुछ बोलने को तैयार नही है।
http://udayprabhat.co.in/electricity-down-for-two-days-in-bijnaur-village-public-outburst-on-adminitrations-ignorance/
