न्यूज़ डेस्क| इंडिया(India) की यूथ जेनेरेशन में शॉर्ट वीडियो एप्स (Short Video App) की अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी है. यूथ को इन ऐप में अपनी क्रिएटिविटी को पब्लिक(Public) के बीच ले जाने का मौका एक आसान प्लेटफॉर्म पर मिल जाता है. 15 सेकंड की वीडियोज(Videos) में अपने फेवरेट गानों और डायलॉग लिंप सिंक(Lip Sync) करने और कई सारे फिल्टर(Filters) यूज करने के ऑप्शंस मिलते हैं.
ऐसे ही लोकप्रिय ऐप Moj में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं उत्तराखंड के शुभम गोस्वामी(Shubham Goswami). शुभम गोस्वामी, जो कि Moj App पर @itshubhamm आईडी यूजर हैं, ने राज्य में सबसे पहले 200k यानि दो लाख फौलोवर्स का मुकाम हासिल किया है. Moj App पर अपनी प्रतिभा के दम पर शुभम ने दूसरे कई यूजर्स को पीछे छोड़ा है. शुभम के वीडियोज को उनके फॉलोवर्स काफी पसंद करते हैं जिनपर 5 से 6 मिलियन तक अमूमन व्यूज़ आते हैं.
शुभम गोस्वामी लॉ कॉलेज देहरादून, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी(Uttaranchal University) से बीए एलएलबी (BA LLB) सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं.


मौज ऐप अपने यूजर्स की लोकप्रियता के आधार पर तमाम पर्क्स भी देता है जो इसके यूजर्स को क्रिएटिव कंटेट बनाने के लिए ऐनकरेज करता है.
आपको बता दें कि Moj App एक मेड इन इंडिया(Made In India) ऐप है जिसे शेयरचैट ने लॉन्च किया था और अब तक इस ऐप को 100 मिलियन से ज्यादा लोग गूगल प्ले स्टोर(Google Play Store) से डाउनलोड कर चुके हैं. ये ऐप 15 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और बॉलीवुड के बड़े सितारे भी इस ऐप को आजमा रहे हैं.
Corona Warriors को सीएम त्रिवेंद्र रावत का तोहफा, ग्यारह हजार की दीजाएगी सम्मान राशि | UdayPrabhat
