देहरादून| उत्तराखंड(Uttarakhand) में स्वामी विवेकानंद सर्किट(Swami Vivekanand Circuit) एवं अन्य आध्यात्मिक सर्किटों के निर्माण के लिए पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज(Tourism and Cultural minister Satpal Maharaj) को मंगलवार को एक समारोह के दौरान ‘स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021’ से सम्मानित किया गया।
राज्य में स्वामी विवेकानंद सर्किट एवं अन्य आध्यात्मिक सर्किटों के निर्माण के लिए श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम और संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट देहरादून ने किशनपुर स्थित स्वामी विवेकानंद नेत्रालय सभागार में मंगलवार को पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को संतों ने ‘स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021’ से सम्मानित किया।
पर्यटन मंत्री ने मंदिर पुस्तकालय के दर्शन करने के साथ ही आश्रम में रूद्राक्ष पौधे का रोपण किया गया। स्वामी विवेकानन्द पर्यटन सर्किट के लिये स्वामी विवेकानन्द देवभूमि सम्मान 2021 सन्तों द्वारा प्रदान किया गया।
पर्यटन मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद अकसर कहा करते थे कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का उनके जीवन पर अमिट प्रभाव पड़ा है। यहां के नैसर्गिक सौंदर्य का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। उसका अनुभव करना है तो आपको उत्तराखंड आना होगा। यहां के पहाड़ों, नदियों, झीलों, घाटियों, वनस्पतियों, पेड़-पौधों में ऐसा चुंबकीय आकर्षण है कि कोई चाहे भी तो उनके प्रभाव से बच नहीं सकता। उसी प्रभाव को उजागर तथा उसका अवलोकन कराने हेतु हमने ‘स्वामी विवेकानंद पर्यटन सर्किट’ तैयार किया है।
Corona Warriors को सीएम त्रिवेंद्र रावत का तोहफा, ग्यारह हजार की दीजाएगी सम्मान राशि | UdayPrabhat
