Udayprabhat
uttrakhandराज्य

बड़े-बुजुर्गों की इच्छा पर गांव के युवाओं ने रखवाई भैरव बाबा के मंदिर की नींव

 

  • ग्रामीणों के सहयोग से डांडा तोली में ईष्ट देव मंदिर में भूमि पूजा का आयोजन

कोटद्वार। नैनीडांडा विकासखंड की पश्चिम सीमा के अंतिम गांव डांडा तोली, जो कि ग्राम सभा भोपाटी के अंतर्गत आने वाले गांव में,आज प्रवासियों और गाँव में निवास करने वाले गांव वासियों के आपसी तालमेल का समन्यवय देखने को मिला। कई सालों से बुजर्गो के मन की एक इच्छा थी कि, डांडा तोली के ईष्ट देव बाबा श्रीभैरव जी का अपना एक मंदिर गांव में स्थापित किया जाये। परन्तु सोच तब तक साकार नहीं होती जब तक उसको धरातल में उतारने के लिये पहल ना की जाये।
बुजर्गो की इसी इच्छा को साकार करने के लिये गांव के युवाओं, मात्र शक्ति एवं बुजुर्गों की एक टीम गठित कर धरातल में स्थापित करने का निर्णय लिया गया। प्रवासियों ने भी इसे साकार करने के लिये अपनी स्वीकृति दे दी और फलस्वरूप आज गांव में इस धार्मिक कार्य को सम्पन्न करने के लिये भूमि पूजन की नींव रखी गई। ग्राम वासियों ने इस धार्मिक कार्य मे अपने क्षत्रीय प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधान जशोदा रावत, बीडीसी मेंबर शोभा गोयल, निकट गांव तोलियू डांडा के प्रधान हरेंद्र सिंह एवं ग्राम सभा भोपाटी के पूर्व अनुभवी प्रधान ध्यान सिंह को भी सम्मान आमंत्रित किया। ग्राम प्रधान जशोदा रावत ने ग्राम वासियों के इस सामूहिक कार्य को सम्पन्न कराने की पहल की तारीफ़ की है और ग्राम वासियों को इस कार्य को सम्पन्न कराने में हर संभव सहायता का आश्वाशन दिया है।
अगर आप सभी भक्तजन आज के इस कार्यक्रम की इन तस्वीरों को देखे तो भक्तों का अपने ईष्ट देव के प्रति जुनून देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की आर्थिक मार हो या समाप्त होती खेती का दर्द, सबके दिलों में है, अपने ईष्ट देव के प्रति आस्था आज भी बनी हुई है कि ईष्ट देव हम सब के दुःख दर्दो का निवारण जरूर करेंगे और गांव के साथ साथ समस्त उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौटेगी।

Leave a Comment