Udayprabhat
Breaking Newsउत्तर प्रदेशदेश

उन्नाव में खेत में दो नाबालिग दलित लड़कियों के शव मिले, तीसरी की हालत गंभीर 

न्यूज डेस्क| उन्नाव (Unnao)  में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन दलित लड़कियों के खेत में मिलने से सनसनी मची हुई है. इनमें से दो को हॉस्पिटल पहुंचने तक डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया, हालांकि तीसरी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है. प्राथमिक स्तर बताया जा रहा है कि तीनों को जहर दिया गया है.

मामला जानकारी में आते ही पुलिस ने इलाके को घेर लिया है. मीडिया खबरों के अनुसार पीड़ित परिवारों से मीडिया को मिलने नहीं दिया जा रहा है. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है. पुलिस के अनुसार जांच के खुलासे के लिए 6 टीमें बनाई गईं हैं और इसके अलावा स्वाट (SWAT) टीम भी जांच कर रही है.

वहीं भीम आर्मी ने मांग की है तीसरी लड़की को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट किया जाए. सरकार की और से इस पर कहा गया कि पीड़िता को आवश्यक सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं. इस पर भीम आर्मी ने कहा कि वह उन्नाव में हाथरस नहीं दोहराने देंगे

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-uttar-pradesh-shabnam-will-be-first-indian-women-to-be-hanged-in-india/

Leave a Comment