Udayprabhat
Breaking Newsदेशसुर्खियां

आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को फांसी, किया इतना भयंकर अपराध

उत्तर प्रदेश| आजाद भारत में किसी महिला को फांसी देने का यह पहला मामला होगा। जिस पर आज देश की निगाहें बनी हुई है। हालांकि अभी फांसी की तारीख तय नही है परंतु सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) द्वारा पुनर्विचार याचिका खारिज करने व जल्लाद द्वारा फांसी घर का निरीक्षण करने के बाद यह साफ हो गया है कि शबनम और सलिम को फांसी होना तय है। जिसके लिए मथुरा जेल (Mathura Jail) में तैयारियां शुरू कर दी गई है ।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4500 जिंदा कारतूस के साथ धरे 6 बदमाश | UdayPrabhat

क्या है अपराध

जनपद अमरोहा (Amroha) की रहने वाली शबनम पड़ोस के ही लड़के सलीम से प्यार करती थी। जो शबनम के घर वालो को बिल्कुल भी पसंद नही था। उधर ना पसंद की एक बड़ी वजह सलीम का बेहद कम पढ़ा होना भी था । जो पांचवीं फेल था । हालांकि घर वालो के मना करने के बाद भी शबनम अपने घर वालो को नींद की गोली (Sleeping Pills) देकर घर की छत पर सलीम से लगातार मिलती रही । लेकिन शबनम और सलीम का प्यार इतनी आगे निकल गया था कि अब घर वालो का इनकार करना उनसे बर्दाश्त नही हो रहा था । जिसके बाद शबनम ने एक दिन घर वालो को बेहोशी की दवाई खाने में मिलाकर उन्हें खिला दी और जब सब बेहोश हो गए तो घर के सात सदस्यों को कुल्हाड़ी से काट डाला।

परिजनों की बेहरमी से हत्या करने के बाद शोर मचा दिया। जिसके बाद घर मे लूटपाट होने की बात कहते हुए लुटेरो द्वारा हत्या की बात कही।

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-uttar-pradesh-three-minor-dalit-girsl-found-in-field-in-unnao-two-dead-one-in-critical-condition/

हालाँकि जब पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू की तो कोई लूटपाट का कोई ऐंगल सामने नही आया। पुलिस का शक तब और पुख्ता हो गया जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले बेहोशी की दवाई देने की बात कही गई। जिसके बाद पुलिस का शक सीधा शबनम पर गया और शबनम से कड़ाई से पूछताछ में शबनम ने सब कुछ कबूल लिया और सलीम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया। उत्तरप्रदेश के अमरोहा जनपद का यह खतरनाक मामला महीनों पुलिस का सरदर्द बना रहा था। जिसके बाद अब इन आरोपियों को फांसी देने की तैयारी जारी है।

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-highlights-kiran-bedi-removed-from-lg-post-of-puduchherry-telangana-governor-will-discharge-duties/

Leave a Comment