- दूसरे दिन भी जारी रहा उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार
- समान कार्य-समान वेतन की मांग कर रहे हैं कर्मचारी,
- सरकार बनने पर उपनल कर्मियों को किया जाएगा नियमित : उक्रांद
रुद्रप्रयाग। समान वेतन और नियमित करने की मांग को लेकर उत्तराखंड (Uttarkhand) के उपनल कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं. मंगलवार को धरने का दूसरा दिन है. रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) के मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में धरना (protest) देते हुए उपनल कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। लंबे समय से कर्मचारी समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगें अनसुनी कर दी जा रही है।
वहीं समर्थन देने पहुँचे उत्तराखंड क्रांति दल (Uattarkhand Kranti Dal) के युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस (Congress) सरकार हो या मौजूदा भाजपा सरकार (BJP Government), किसी ने भी उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उपनल कर्मी प्रशासनिक व्यवस्थाओं की रीढ़ हैं। उनके कार्य बहिष्कार से आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों में काम-काज ठप्प पड़ गया। ऐसे में आम जनता को परेशानी हो रही है। कोरोना काल में उपनल कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कई कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल उपनल कर्मियों के साथ खड़ा है। राज्य में उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनने पर उपनल कर्मियों को नियमित किया जाएगा।
देहरादून में उपनल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते दून हॉस्पिटल में भी स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बुरा रहा.
लैंसडॉन में अभी से टिकट की जोड़-तोड़ में लगी महिला कांग्रेस, पुरुष दावेदार खामोश
बढ़े पैट्रोल के दामों पर कांग्रेस का जमकर विरोेध, पूर्व विधायक ने कहा – देश में रंगा-बिल्ला की सरकार
http://udayprabhat.co.in/online-registration-for-neet-pg-starting-today-today/
