Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

सिंचाई विभाग कर्मियों ने दूसरे दिन भी राहगीरों को पिलाया ठंडा शर्बत

सिंचाई विभाग कर्मियों ने दूसरे दिन भी राहगीरों को पिलाया ठंडा शर्बत

भीषण गर्मी एवं तप्ती दोपहर में अफजलगढ सिंचाई उपखण्ड द्वितीय एवं पूर्वी गंगा नहर निर्माण खंड 6 नजीबाबाद के द्वितीय उपखण्ड धामपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से लंच समय में उप जिलाधिकारी धामपुर के कार्यालय के समीप तहसील रोड पर छबील लगाकर दूसरे दिन भी राहगीरों को ठंडा जल एवं शरबत का ससम्मान वितरण किया गया। बताया गया कि यह छबील सप्ताहभर तक लंच समय में प्रतिदिन लगाकर राहगीरों को ठंडा पेयजल एवं शरबत वितरण किया जायेगा। छबील लगाने में सहायक अभियंता नवरत्न सिंह, वैभव सांगवान , जूनियर इंजीनियर्स राकेश भारद्वाज, नवीन शर्मा, चन्द्रकुश चौहान, गौरव कुमार , लक्ष्मी काण्डपाल प्रधान सहायक सुधीर गोपाल, वरिष्ठ सहायक अनुराग यादव, मुकेश कुमार, सुनीता रानी , भण्डारपाल नरेन्द्र कुमार , सिंचाई कर्मी विजय सिंह, प्रेम सिंह, गजेंद्र सिंह एवं सुनील कुमार आदि का मुख्य योगदान रहा।

Leave a Comment