4 वर्षीय मासूम बच्ची की शौच के गड्ढे में गिरकर मौत
जलीलपुर
जलीलपुर क्षेत्र के गांव में एक चार वर्षीय बच्ची की शौचालय के गड्ढे में गिरकर मौत हो जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धीवरपुरा निवासी जहीरूद्दीन की चार वर्षी पुत्री माहिरा दोपहर को घर के आंगन में खेल रही थी। घर के पास में बने शौचालय के गड्ढे में माहिरा का अचानक पैर फिसल गया और बच्ची शौच के गड्ढे में गिर गई। विशेष बात यह है कि बच्ची के गड्ढे में गिरने का किसी भी परिजन को कोई पता नहीं चल सका। लगभग 3 घंटे बाद परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू की तो मासूम बच्ची का शव घर के पास में ही बने शौचालय के गड्ढे में तैरता मिला जिससे परिवार में कोहराम मच गया । आनन-फानन में बच्ची को स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया । अचानक हुई मौत से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।
