लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को पहले दूर करेंगे’
‘ग्रीन कॉरिडोर पर बोले- यह बहुत परेशान करता है’
‘आम आदमी हो या कोई वीआइपी… सब बराबर’
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने विधानसभा चुनाव में अनुच्छेद 370 की बहाली के मुद्दे पर चुप्पी साध ली है। फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि मौजूदा सरकार के लिए सबसे जरूरी आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को दूर करना है। उन्होंने राज्यसभा में भेजे जाने की चर्चा पर भी सवाल उठाया है।
विधानसभा चुनाव में लगभग हर जनसभा अनुच्छेद 370 की पुनर्बहाली की बात करने वाली नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके डॉ. फारूक अब्दुल्ला गुरुवार को इसी से जुड़े सवाल टाल गए।
370 के सवाल पर उनका जवाब रहा कि मौजूदा सरकार के लिए सबसे ज्यादा जरूरी आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी की समस्याओं को दूर करना है। नेशनल कान्फ्रेंस द्वारा उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने की चर्चा पर उन्होंने उल्टे सवाल किया कि किसने कहा कि मुझे राज्यसभा में भेजा जा रहा है? जिस दिन मैं जाऊंगा, मैं पहले आपको सलाम करूंगा।
सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून
