Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandweather

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर, केदारनाथ के अलावा मदमहेश्वर व तुंगनाथ ने भी ओढ़ी चादर

रुद्रप्रयाग: मौसम आए दिन हर रोज करवट बदल रहा है. हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का नजारा देखने को मिल रहा है। दो दिन से केदारनाथ, तुंगनाथ, मदमहेश्वर धाम सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है. मिनी स्विट्जरलैंड चोपता में बर्फबारी होने से देश-विदेश से पर्यटक बर्फबारी आनंद उठाने को भी पहुंच रहे हैं.  केदारनाथ धाम में बर्फबारी से ठंड का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है. यहां आईटीबीपी के साथ पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं. जवानों को भारी ठंड में पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है. यहां तीन से चार इंच तक बर्फ जम चुकी है.

केदारनाथ धाम के अलावा मदमहेश्वर व तुंगनाथ धाम में भी बर्फबारी हो रही है. तुंगनाथ धाम में बर्फबारी का आनंद लेने को पर्यटक पहुंच रहे हैं. मिनी स्विट्जरलैंड चोपता से मात्र तीन किमी की दूरी पर तुंगनाथ धाम मंदिर है. यहां भी शीतकाल के दौरान कपाट बंद रहते हैं, लेकिन भक्त चोपता की वादियों में बर्फबारी का आनंद लेने के साथ ही मंदिर परिसर के बाहर से ही बाबा तुंगनाथ के दर्शन करते हैं. इसके अलावा बाबा केदार की शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भी पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.

Leave a Comment