Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

उत्तराखंड में आईएएस, आईपीएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के बंपर तबादले.. यहां देखें लिस्ट –

देहरादून: देहरादून: उत्तराखंड सरकार के कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के बंपर तबादले हुए हैं। उत्तराखंड शासन में अधिकारियों के तबादले को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थीं। लेकिन कार्मिक विभाग ने बीते सोमवार की रात को अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी है।

आईएएस मनुज गोयल से अपर सचिव ग्रामीण विकास एवं कृषि की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें अपर सचिव सैनिक कल्याण और उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी मिली है. हिमांशु खुराना को अपर सचिव वित्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है. अभिषेक रुहेला को अपर सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन की जिम्मेदारी दी गई है. नितिका खंडेलवाल से अपर सचिव ग्रामीण विकास, निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी वापस ली गई है और उन्हें अपर सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी मिली है. गौरव कुमार को शहरी विकास में निदेशक की जिम्मेदारी मिली है.

वरुण चौधरी को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मिला है, उनसे हरिद्वार में नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी वापस ली गई है. नंदन कुमार को नगर आयुक्त हरिद्वार बनाया गया है, उनसे मुख्य विकास अधिकारी चमोली की जिम्मेदारी वापस ली गई है. पीसीएस अधिकारी निधि यादव को अपर सचिव कृषि की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. सचिवालय सेवा के अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल दिया गया है. साथ ही श्याम सिंह को अपर सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग दिया गया है.

Leave a Comment