Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandweather

गढ़वाल में बारिश का कहर, मलबे में दबे बस और ट्रक.. परेशान हुए लोग

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश से मौसम सुहाना कर दिया है वही दूसरी तरफ बारिश से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। तेज बारिश ने जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है.

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंबा में इतनी अधिक मात्रा में मलबा आ गया कि एक बस और ट्रक उसकी चपेट में आ गए हैं. दोनों वाहन मलबे में दबे हुए हैं.

बस के अंदर मलबा भर गया है. बस ड्राइवर ने बताया कि हम गाड़ी के अंदर बैठे थे. तभी ऊपर गदेरे से पानी और मलबा एक साथ आ गया. हमें बस हटाने का समय तक नहीं मिला. देखते ही देखते बस मलबे की चपेट में आ गई. ड्राइवर ने बताया कि उन्होंने बस निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन मलबा इतनी तेजी से आया कि वो अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके.

प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे के ऊपर हो रहे निर्माण कार्यों के कारण ये मलबा आया. लोगों ने कहा कि वो पहले भी ऊपर डाले गए मलबे को लेकर वो डीएम को जानकारी दे चुके थे. लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. लापरवाही दिखाने के कारण ये हादसा हो गया. बस और ट्रक मलबे में दब गए.

Leave a Comment