रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र के मुंडवाखेड़ा गांव में एक युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि पत्नी के चरित्र पर शक के चलते दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने पहले कुकर से हमला किया और फिर धारदार हथियार से गला काट दिया। आरोपी हलवाई है, जबकि पत्नी प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करती थी।
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने हथियार और कुकर बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है।
