Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandweather

उत्तराखंड में पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी, पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज -UTTARAKHAND WEATHER ALERT

उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बादलों का डेरा बना हुआ है। हेमकुंड साहिब और आसपास की ऊँचाईयों पर हल्का हिमपात हुआ, जबकि केदारनाथ समेत अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई। दूसरी ओर, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा और धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हुई।

मौसम विभाग ने आज पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

देहरादून में दिन में आंशिक बादल रह सकते हैं, जबकि शाम और रात में गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। तापमान 37°C अधिकतम और 22°C न्यूनतम रहने की संभावना है।

प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और उमस से राहत मिली है। इसी के चलते पर्यटक इन दिनों हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं, जहां मौसम सुहावना बना हुआ है।

Leave a Comment