देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिल्ली में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला से मीटिंग के दौरान रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) को दिल्ली-मेरठ मार्ग से आगे हरिद्वार और ऋषिकेश तक बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तराखंड में वाहनों का बढ़ता दबाव और ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या को हल करने में RRTS का यह विस्तार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। श्रीनिवास कटिकिथला ने इस प्रस्ताव पर चर्चा की संभावना का आश्वासन दिया।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस दौरान नागरिक उड्डयन, ग्रामीण विकास, और पर्यावरण मंत्रालयों के सचिवों से भी मुलाकात की, जहां उन्होंने उत्तराखंड की विभिन्न योजनाओं और संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, इलेक्ट्रिक वाहन नीति को लेकर प्रमुख वाहन निर्माताओं से भी बात की गई, जिसमें उत्तराखंड में ईवी क्षेत्र में संभावित निवेश के अवसरों पर विचार किया गया।
