Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

निस्तारित प्रकरण में बैंक की आनाकानी पर प्रबंधक तलब, दिव्यांग की पुत्री के विवाह के लिए 25 हजार मौके पर किए स्वीकृत: डीएम

 जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनता दर्शन में 150 फरियादियों की सुनीं शिकायतें.
 लोक अदालत में निस्तारित मामले को न मानने पर यूनियन बैंक प्रबंधक को तलब किया गया.
खलंगा नालापानी की 40 बीघा आरक्षित वन भूमि के संरक्षण को लेकर दिए एक्शन टेकन रिपोर्ट के निर्देश.

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन कार्यक्रम में 150 फरियादियों की शिकायतें को सुना। जिलाधिकारी से शिकायतों पर मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए ।

जनता दर्शन में दिव्यांग फरियादी इजाजउद्दीन ने पुत्री के विवाह के लिए आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को 25 हजार की धनराशि देने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए। फरियादी सत्यनारण ने बताया की उनका यूनियन बैंक से वाद लोक अदालत में निस्तारित हो गया है। किंतु बैंक इसे मान नहीं रहा है। जिलाधिकारी ने यूनियन बैंक के प्रबंधक को तलब किया और सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण से भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया। बलभद्र खलंगा विकास समिति नालापानी ने अपने पत्र में खलंगा नालापानी स्थित आरक्षित 40 बीघा वन भूमि को आरक्षित वन भूमि का अस्तित्व व स्वरूप यथावत रखने का अनुरोध किया। जिस पर डीएम ने प्रभारी अधिकारी ग्रामीण सिलिंग कलेक्ट्रेट को कार्रवाई करते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न शिकायतों का निस्तारण किया गया।

Leave a Comment