Udayprabhat
uttrakhand

गंगा में बढ़ा सिल्ट, हरिद्वार में गंगनहर बंद, अधिकारी कर रहे जलस्तर की मॉनिटरिंग

हरिद्वार: पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश और बादल फटने की घटनाओं का असर अब हरिद्वार में भी दिखाई देने लगा है। गंगा में भारी मात्रा में सिल्ट आने के कारण गंगनहर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

गंगा का जलस्तर फिलहाल 291.95 मीटर है, जो सामान्य श्रेणी में आता है। हालांकि चेतावनी स्तर 293 मीटर और खतरे का निशान 294 मीटर है। जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही सिल्ट की मात्रा कम होगी, गंगनहर में फिर से जल प्रवाह शुरू कर दिया जाएगा। एसडीओ भारत भूषण शर्मा ने बताया कि सभी संबंधित विभाग और जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और निचले इलाकों को समय-समय पर अलर्ट किया जा रहा है।

Leave a Comment