अल्मोड़ा जिले से 21 नामों को मिली जगह, दूसरी सूची आज शाम तक जारी होने की संभावना.
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर अल्मोड़ा जिले के लिए अपने पहले समर्थित जिला पंचायत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में 21 नाम शामिल किए गए हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि यह सूची अल्मोड़ा जिला प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप द्वारा वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई थी, जिसे मंजूरी देकर अब सार्वजनिक किया गया है।
धस्माना ने बताया कि पार्टी दूसरी सूची भी आज शाम तक जारी कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी गंभीरता से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटा है और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को चुनाव जीताने के लिए एकजुट प्रयास किए जाएंगे।

