ऋषिकेश: सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस नेता दीपक जाटव और मेयर शंभू पासवान के बीच तीखा विवाद हो गया। मामला तब बढ़ा जब स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे दीपक जाटव ने वर्क ऑर्डर दिखाने की मांग की, लेकिन मौके पर दस्तावेज न मिलने से लोगों ने नाराजगी जताई और मेयर के वाहन को घेर लिया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि परशुराम चौक से सत्संग भवन गंगानगर तक हो रहे सड़क निर्माण में जेसीबी ने तय सीमा से अधिक खुदाई की, जिससे बारिश में गड्ढों में पानी भर रहा है और जनता को भारी परेशानी हो रही है।
तनाव बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया, जिसने भीड़ को शांत कर मेयर को सुरक्षित बाहर निकाला। दीपक जाटव ने आरोप लगाया कि काम बिना टेंडर और वर्क ऑर्डर के हो रहा है, जबकि मेयर पासवान ने इसे गलत बताते हुए कहा कि सभी दस्तावेज नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध हैं।
