Udayprabhat
uttrakhandएजुकेशन

गेस्ट लेक्चरर्स का एसएसजे विवि के खिलाफ धरना, निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप, आत्मदाह की चेतावनी

अल्मोड़ा:  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पिथौरागढ़ परिसर में कार्यरत गेस्ट लेक्चरर्स ने सेवा विस्तार रोके जाने और नौकरी से निकाले जाने के विरोध में एसएसजे विवि मुख्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने परिसर निदेशक पर चरित्र हनन, मानसिक प्रताड़ना और साजिशन बाहर करने का आरोप लगाया है।

हिंदी विभाग की डॉ. प्रिया जोशी ने कुलपति पर शिकायतों पर संज्ञान न लेने और झूठे आरोपों के आधार पर सेवा समाप्त करने का आरोप लगाया है। वहीं बीएड विभाग के प्रकाश चंद्र भट्ट ने शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, धमकी और मारपीट तक की बात कही है। दोनों ने स्थानांतरण सहित सेवा विस्तार की मांग करते हुए चेताया कि मांगें नहीं मानी गईं तो आत्मदाह जैसे कदम उठाएंगे।

Leave a Comment