Udayprabhat
uttrakhandweather

उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, आपदा टीमें अलर्ट मोड पर- UTTARAKHAND WEATHER UPDATE

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आज बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान:

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और तेज बौछारों की आशंका है।

देहरादून का मौसम पूर्वानुमान:

राजधानी देहरादून में आज आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बौछारें हो सकती हैं। हवाएं 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रह सकता है।

आपदा प्रबंधन तैयार:

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं।

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित:

मानसून की भारी बारिश से कई संपर्क मार्गों पर मलबा और बोल्डर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Comment