Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून: प्रेमनगर थाना प्रभारी की तत्परता से टला बड़ा हादसा, क्षतिग्रस्त की सूचना मिलते निरीक्षण के दिए आदेश

क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल की सूचना मिलते ही तत्काल निरीक्षण और मरम्मत के आदेश.

देहरादून: भारी बारिश के चलते थाना प्रेमनगर की पिछली दीवार (बाउंड्री वॉल) क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे एक बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। यह दीवार उप जिला चिकित्सालय के ठीक सामने स्थित है, जहाँ मरीज और उनके परिजन अक्सर प्रतीक्षा करते हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो यह किसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती थी।

मामले की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना प्रभारी कुंदन राम ने सक्रियता दिखाते हुए मौके का तुरंत निरीक्षण कराया और अधीनस्थ कर्मियों को निर्देशित किया कि बाउंड्री वॉल की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

गौरतलब है कि स्थानीय लोग पहले भी कई बार इस खतरे की ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान दिला चुके थे, लेकिन पूर्व में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दीवार की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिससे यह एक संभावित दुर्घटना स्थल में तब्दील हो चुका था।  थाना प्रभारी कुंदन राम की त्वरित कार्रवाई से अब स्थानीय लोगों में राहत की भावना है। यह उदाहरण है कि जब प्रशासन संवेदनशीलता और तत्परता से काम करता है, तो संभावित संकट को समय रहते टाला जा सकता है।

Leave a Comment