Udayprabhat
uttrakhand

क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर महिला से ठगे 22 लाख, पीड़िता ने गांव की संपत्ति बेचकर किया निवेश

∎ राजपुर पुलिस ने पांच आरोपितों को नामजद किया

देहरादून: क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर दून की एक विधवा महिला से 22 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने अपने गांव का मकान बेचकर यह रकम निवेश की थी। पीड़िता ड़ता ने कम्पनी के संस्थापकों और शेयरधारकों सहित पांच लोगों के खिलाफ राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

वृंदावन एन्क्लेव की रहने वाली जैबा जबीन ने शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात कम्पनी की संस्थापक मुनीजा मुश्ताक से उनकी भतीजी अनम फातिमा के जरिए हुई थी। मुश्ताक ने उन्हें क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश का सुझाव दिया और शुरुआती 4 लाख रुपए के निवेश पर प्रतिदिन 06 हजार रूपए का मुनाफा देने का वादा किया। शुरुआती दिनों मे उसे मुनाफा देकर बार बार और अधिक निवेश कराया गया। विश्वास करते हुए उसने लगातार निवेश किया। यहां तक कि बाद में क्लाइन्ट लाने के दबाव में एक जान-पहचान के व्यक्ति के नाम से चार लाख रुपए का और भुगतान किया। इस तरह उससे 22 लाख 60 हजार रुपए का निवेश करवा लिया गया। जब उसने मुनाफे की मांग की तो उन्हें बहाने बनाए गए। इसके बाद 31 अगस्त 2024 को मुनीजा मुश्ताक ने उनके भाई के नाम पर 57 लाख और 50 लाख के दो चेक दिए, जिसमें उसका मुनाफा भी शामिल था। हालांकि यह दोनो चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। शिकायत में मुनीजा मुश्ताक (संस्थापक), रक्शंदु वर्धन (सह-संस्थापक), परमजीत ओबराय (शेयर होल्डर), इंदु नेगी (सह-संस्थापक) और अनुभव भट्ट (हेड लेखा विभाग) को नामजद किया गया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment