मुंबई: आदित्य धर के निर्देशन में बनी बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ ने पाकिस्तान में विवाद खड़ा कर दिया है। सिंध सरकार का आरोप है कि फिल्म में ल्यारी को गलत और हिंसक रूप में दिखाया गया है। इसे पाकिस्तान और खासकर ल्यारी के खिलाफ प्रोपेगेंडा बताया जा रहा है।
सिंध के सूचना मंत्री शरजील इनाम मेमन ने इस विवाद के बीच पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि ल्यारी हिंसा नहीं, बल्कि संस्कृति, शांति और टैलेंट का प्रतीक है।
‘मेरा ल्यारी’ दिखाएगी शहर की असली तस्वीर
मेमन के मुताबिक, अपकमिंग सिंधी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ का मकसद घरेलू और इंटरनेशनल दर्शकों को ल्यारी की सकारात्मक और सच्ची तस्वीर दिखाना है। फिल्म में शांति, समृद्धि और गर्व की कहानी को सामने लाया जाएगा।
‘धुरंधर’ के ट्रेलर में बेनजीर भुट्टो की तस्वीरों, पीपीपी के झंडों और राजनीतिक रैलियों के फुटेज के इस्तेमाल को लेकर कराची की अदालत में याचिका दायर की गई है। याचिका में दावा किया गया है कि फिल्म में पीपीपी को आतंकवाद से जोड़कर दिखाया गया है।
Misrepresentation cannot erase reality. Lyari stands for culture, peace, and resilience—not violence. While Dhurandhar spreads propaganda, Mera Lyari will soon tell the authentic story of pride and prosperity.
#MeraLyari movie releasing in January 2026. Indian propaganda.

बॉलीवुड मेकर्स पर एक्शन की मांग
पीपीपी कार्यकर्ता मोहम्मद आमिर ने कराची की जिला एवं सत्र न्यायालय (साउथ) में याचिका दायर की है. इसमें फिल्म के निर्देशक, निर्माताओं, कलाकारों और इसके निर्माण से जुड़े अन्य सभी व्यक्तियों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज करने का अनुरोध किया गया है. याचिका में धुरंधर के निर्देशक आदित्य धर, निर्माता लोकेश धर और ज्योति किशोर देशपांडे, अभिनेता रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी के नाम शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें फिल्म एडिटर शिव कुमार वी. पणिक्कर, सिनेमैटोग्राफर विकास नोलचा और फिल्म से जुड़े क्रू मेंबर को भी शामिल किया गया है.
कब रिलीज होगी ‘मेरा ल्यारी’?
अबू अलीहा द्वारा लिखी और निर्देशित ‘मेरा ल्यारी’ जनवरी 2026 में रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स का दावा है कि भारतीय प्रोपेगेंडा कभी ल्यारी की असली पहचान को नहीं दबा पाएगा।
