देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीवरेज प्रबंधन से संबंधित 43.68 करोड़ लागत की चार योजनाओं का अनुमोदन प्रदान करने के साथ ही रुद्रपुर में नर्सिंग कालेज के निर्माण कार्य के लिए 2.50 करोड़ की धनराशि जारी करने को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री ने पेयजल विभाग के अन्तर्गत सीवरेज के कार्यों के लिए अनुमोदित योजनाओं में हरिद्वार के भगत सिंह कालोनी, हरिपुरकलां में सीवेज सिस्टम योजना (11.22 करोड़), नैनीताल जिले में दुर्गा सिटी चौराहा नवाबी रोड से कालाढूंगी रोड तक सीवरेज योजना (9.49 करोड़), देहरादून शहर के पथरीयापीर, नीलकंठ विहार, इन्दिरा कालोनी एवं चुक्खुवाला क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के कार्य (13.91 करोड़) और देहरादून जलोत्सरण योजना के अंतर्गत साकेत नगर कालोनी कैनाल रोड के जोन-सी के छूटे हुए क्षेत्र की सीवरेज योजना (9.06 करोड़) शामिल हैं।
