Udayprabhat
uttrakhand

देहरादून कैंट विधानसभा में भाजपा महिला मोर्चा की जनसभा आयोजित

नवनियुक्त महानगर अध्यक्षा सुमन सिंह का भव्य स्वागत

देहरादून: देहरादून कैंट विधानसभा के वार्ड 44 पटेल नगर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त महानगर अध्यक्षा महिला मोर्चा सुमन सिंह का क्षेत्रवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक सुश्री काजल सूद रहीं। सभा की मुख्य अतिथि कैंट विधानसभा की विधायक सविता कपूर थीं। अपने संबोधन में उन्होंने सुमन सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही राज्य व केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनसे महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
इस अवसर पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्षा सुमन सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाकर महिलाओं को उनका लाभ दिलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन विशाल विरला ने किया।

Leave a Comment