Udayprabhat
uttrakhand

कांग्रेस के दुष्प्रचार के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व में देहरादून में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ऑडियो-वीडियो की फॉरेंसिक जांच की मांग

देहरादून। कांग्रेस द्वारा लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ किए जा रहे कथित दुष्प्रचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने लैंसडाउन चौक पर कांग्रेस का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री उत्तराखंड भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व में हुआ।

महानगर भाजपा कार्यालय से एकत्र होकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहे चौमुखी विकास से कांग्रेस विचलित है और इसी कारण वह बिना साक्ष्य भाजपा नेताओं की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने अंकिता हत्याकांड को राजनीतिक रंग देने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि न्यायालय द्वारा मुख्य आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी जा चुकी है।

मकवाना ने ऑडियो-वीडियो प्रकरण को लेकर एसआईटी व पुलिस से फॉरेंसिक जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी के पास साक्ष्य हैं तो वे कानून एजेंसियों को सौंपें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश की जनता को गुमराह करने और अराजकता फैलाने के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगा। प्रदर्शन में मोर्चा के पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment