हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा देर रात जारी आदेश के तहत जिले के 15 थाना व कोतवाली प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। इन तबादलों को अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार, यह फेरबदल हरिद्वार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में किया गया है, जिनमें लक्सर, भगवानपुर, गंगनहर, रुड़की, कनखल, बहादराबाद, रानीपुर और खानपुर जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव के बाद विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

इन निरीक्षकों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर कोतवाली लक्सर का प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक राजीव रौथाण को लक्सर से हटाकर कोतवाली भगवानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव को एसआईएस से कोतवाली गंगनहर भेजा गया है।
निरीक्षक मनोहर भंडारी को गंगनहर से थाना श्यामपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक शांति कुमार को रानीपुर से हटाकर एसआईएस शाखा प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक मनीष उपाध्याय को रुड़की से वाचक, एसएसपी कार्यालय में तैनात किया गया है।
निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को सीआईयू से कोतवाली रुड़की का प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत को थाना कनखल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक दिग्पाल कोहली को पीआरओ से थाना खानपुर की कमान सौंपी गई है।
निरीक्षक विजय सिंह को बहादराबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
निरीक्षक आशुतोष राणा को फाइनेंशियल क्राइम सेल से कोतवाली रानीपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षकों के भी हुए तबादले
एसआई मनोज शर्मा को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद भेजा गया है।
एसआई धर्मेंद्र राठी को एसआईएस शाखा में तैनात किया गया है।
एसआई अंकुर शर्मा को बहादराबाद से भगवानपुर स्थानांतरित किया गया है।
एसआई मनोहर सिंह रावत को कनखल से एसआईएस शाखा भेजा गया है।
तत्काल कार्यभार ग्रहण के निर्देश
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना विलंब नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा नियमानुसार अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। पुलिस विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
