Udayprabhat
Breaking Newsखेल

T20 World Cup: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें कायम

कोलंबो: आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 ग्रुप-2 के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे विल जैक्स (18 गेंदों पर 32 रन) और रेहान अहमद  (नाबाद 19 रन, 7 गेंद), जिन्होंने आखिरी ओवरों में मैच का पासा पलट दिया। जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया — टूर्नामेंट में यह उनका चौथा अवॉर्ड रहा।

शुरुआती झटकों के बाद संभली इंग्लैंड

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। मैट हेनरी और Lockie Ferguson ने घातक गेंदबाजी करते हुए पहली आठ गेंदों में ही दो बड़े विकेट गिरा दिए। Phil Salt और Jos Buttler महज 2 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद कप्तान Harry Brook ने पारी को संभाला। उन्होंने Jacob Bethell के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। हालांकि ब्रूक (26) और बेथेल (21) के आउट होते ही इंग्लैंड पर दबाव बढ़ गया।

एक समय इंग्लैंड को आखिरी तीन ओवर में 43 रन की दरकार थी। तभी Rehan Ahmed और Will Jacks ने 18वें ओवर में Glenn Phillips पर 22 रन ठोककर मैच इंग्लैंड की झोली में डाल दिया। अंतिम ओवर में सिर्फ 5 रन चाहिए थे, जिन्हें इंग्लैंड ने तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

 न्यूजीलैडं की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए।
टिम सीफर्ट  – 35 रन
फिन एलन – 29 रन
फिलिप्स – 39 रन (28 गेंद)
इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद, जैक्स और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट झटके।

पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें बरकरार

इंग्लैंड की इस जीत से ग्रुप-2 का समीकरण रोमांचक हो गया है। न्यूज़ीलैंड के अब 3 अंक हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 1 अंक है और उसका एक मैच अभी श्रीलंका से बाकी है।

सेमीफाइनल का समीकरण

पाकिस्तान अगर श्रीलंका को 64 रन से हराता है, या
160 के आसपास का लक्ष्य 13.3 ओवर में चेज करता है,
तो उसका रनरेट न्यूज़ीलैंड से बेहतर हो सकता है।
फिलहाल पाकिस्तान का नेट रनरेट -0.46 है, जबकि न्यूज़ीलैंड का +1.39। ऐसे में अब सबकी नजरें पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले पर टिकी हैं।

ENG vs NZ:संक्षिप्त स्कोर

न्यूज़ीलैंड 20 ओवर में 159/7 (ग्लेन फिलिप्स 39, टिम सीफ़र्ट 35; विल जैक्स 2-23, आदिल राशिद 2-28)

इंग्लैंड से 19.3 ओवर में 161/6 (टॉम बैंटन 33, हैरी ब्रूक 26; रचिन रवींद्र 3-19, लॉकी फर्ग्यूसन 1-14)

नतीजा: न्यूजीलैंड की चार विकेट से हार

Leave a Comment